Type Here to Get Search Results !

सर्वनाम (sarvanam in Hindi)

विषय सूची

वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा का उपयोग ज्यादा किया जाता है परंतु हिंदी जो हमारी मातृभाषा है इसका सही ज्ञान होना भी अत्यंत आवश्यक है। हिंदी बोलचाल में प्रयोग की जाने वाली हमारी अपनी भाषा है जिसके सही ज्ञान के लिए हिंदी व्याकरण की जानकारी होना जरूरी हो जाता है। हिंदी व्याकरण भी हिंदी भाषा के लिए जरूरी और आधार होता है। जो भाषा को शुद्ध तरीके से पढ़ने और लिखने के लिए उसका सहायक होता है। सर्वनाम हिंदी व्याकरण का एक जरूरी भाग है,अंग्रेजी में इसे pronoun के नाम से जाना जाता है। हिंदी व्याकरण में कई सारे ऐसे विषय हैं जिनके बारे में छोटी कक्षा से लेकर बड़ी एवं महत्त्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे- वर्ण, शब्द, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, अव्यय ,क्रिया ,क्रिया विशेषण,समास,पद परिचय आधारित प्रश्न I इसके बिना हिंदी व्याकरण को समझना कठिन हो सकता है। इस ब्लॉग में सर्वनाम की परिभाषा भेद को विस्तार से सरल शब्दों में समझाया गया है I इसके साथ ही sarvanam in Hindi की आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न का अभ्यास पाठ के निचे दिए गए लिंक से कर सकते है।


सर्वनाम (Sarvanam )की परिभाषा/सर्वनाम (Sarvanam )किसे कहते है?

संज्ञा के बदले वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I अर्थात सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर आता है।

उदाहरण: वह सोहन है।

इस वाक्य में शब्द वह ‘सर्वनाम’ है। जो व्यक्ति के नाम की जगह पर मौजूद है।

सर्वनाम का उपयोग भाषा को सुंदर बनाने के लिए और संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति को कम करने के लिए किया जाता है। उदाहरण :

यह मोहन का घर है। उसकी (मोहन के लिए प्रयुक्त सर्वनाम) माताजी अध्यपिका है ।उसके (मोहन के लिए प्रयुक्त सर्वनाम)पिताजी इंजिनियर है । वह(मोहन के लिए प्रयुक्त सर्वनाम) कक्षा दस मे पढता है।



व्याख्या : यहां मोहन शब्द एक बार आया है जो संज्ञा शब्द है अन्य पंक्तियों मे मोहन संज्ञा के स्थान पर अलग अलग शब्द प्रयुक्त हुआ है जो सर्वनाम है

उदाहरण : रमा गांव जाती है, वह (रमा के लिए प्रयुक्त सर्वनाम) पेड़ पर से आम तोड़ कर खाती है ।
वे (आम के लिए प्रयुक्त सर्वनाम) बहुत रसीले और मीठे होते है।


सर्वनाम के उदाहरण

सर्वनाम के उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  • मैं खेलना पसंद करती हूँ।
  • मुझे संगीत पसंद है।
  • वह कल पिताजी के साथ बाजार जाएगी।
  • उसने मुझे मेल किया था।
  • मेरे पास एक पेन है।
  • हम कल बाज़ार जायेंगें।
  • आप कौन हो?
  • यहाँ बरसात हो रही है।
  • वहां जाना मना है।
  • वह क्रिकेट खेल रहा है।

हिंदी भाषा में मूल सर्वनाम ११ होते हैं, जैसे-
मैं, तू, आप, यह, वह, सो, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या हैं।इन ग्यारह सर्वनामों को मूल सर्वनाम कहते हैं। यही ग्यारह सर्वनाम पुरुष, वचन और कारक के आधार पर अपना रूपांतरण करके अन्य सर्वनाम बनाते हैं, जिन्हें यौगिक सर्वनाम कहते हैं।


सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के ६ भेद होते है-

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम – Purush vachak sarvnam
  2. निजवाचक सर्वनाम – Nij vachak Sarvnam
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम – Nishchay Vachak Sarvnam
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम – Anishchay vachak sarvnam
  5. संबंधवाचक सर्वनाम – Sambandh vachak sarvnam
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम – Prashna vachak sarvnam


पुरुषवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले तथा अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम के भी तीन भेद हैं –


उत्तमपुरुष (First Person) पुरुषवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति स्वयं अपने लिए करता है।
जैसे:- मैं , हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें

  • मैं लिखता हूँ।
  • मैं खेलने जाऊँगा।
  • हम खाते हैं।
  • हम मतदान करेंगे।
  • हम हॉकी खेलेंगे।
  • मैं चित्र बना रही हूँ।


मध्यमपुरुष (Second Person) पुरुषवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम शब्द, जो सुनने वाले के लिए प्रयोग किये जाते है।
जैसे:- तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपको

  • तू लिखता है।
  • तुम खेलते हो।
  • तुम बाते रहे हो।


अन्यपुरुष (Third Person) पुरुषवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम, जिनका प्रयोग बोलने तथा सुनने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग करते हैं।
जैसे:- वह, वे, यह, ये, उन्हें, उसे, इसे, उसका, इसका

  • वह नाचता है।
  • वे नाचते हैं।
  • वे नाच रहे हैं।


निजवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम शब्द का जिनका प्रयोग हम स्वयं के लिए करते है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। मै, आप, तुम, हम, मुझे, मेरा
जैसे-

  • मैं अपना काम रहा हूँ।
  • आप मेरे सिर-आँखों पर हैं|
  • तुम स्वयं आ जाना।
  • तुम अपनी किताब पढ़ो।
  • आप क्या बात कहते हैं?
  • मैं अपने आप स्कूल चला जाऊँगा।


निश्चयवाचक सर्वनाम

वैसे सर्वनाम जिससे वक्ता के पास या दूर की किसी सामन के निश्चय का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं|
जैसे- यह, वह, इस, उस, ये, वे।
उदाहरण –

  • वह आपकी किताब है।
  • यह मेरी साइकिल है।
  • ये मेरी घड़ी है।
  • वे उनकी पेन है।
  • यह(पास की वस्तु के लिए) कोई नया काम नहीं है।
  • रोटी मत खाओ, क्योंकि वह(दूर की वस्तु के लिए) जली है।
  • यह पुरानी हवेली है।
  • वह पुरानी हवेली है।


अनिश्काय्वाचक सर्वनाम Anishchay Vachak Sarvanam

वैसे सर्वनाम जिससे किसी निश्चित वस्तु का बोध न हो, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं|
जैसे-कोई, कुछ, किसी।
उदाहरण-

  • कोई आ रहा है।
  • वह कुछ पी रहा है।
  • ऐसा न हो कि कोई खा जाए।
  • किसी ने बोला था।
  • कुछ कहते हैं कि वह पागल है।
  • उसने कुछ नहीं पीया।
  • मुझे कोई बुला रहा था।
  • कोई चीज ले जाना।

कोई का उपयोग मनुष्यों के लिए तथा कुछ का उपयोग निर्जीव पदार्थों तथा छोटे जीव-जन्तुओं के लिए होता है। कभी - कभी कोई का प्रयोग वस्तु और कुछ का प्रयोग व्यक्ति के लिए भी होता है।


संवंध वाचक सर्वनाम Sambandh Vachak Sarvanam

जो सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित किया करे, उसे ’संबंधवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
जैसे- जो-वह, जो-सो, जिसकी-उसकी, जितना-उतना

उदाहरण:

  • जो पढ़ेगा सो सफल होगा।
  • वह कौन है, जो गा रहा है।
  • जितना चीनी डालोगे उतना मीठा होगा।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।
  • बिना विचारे जो करे सो पाछे पछिताय।


    प्रश्न वाचक सर्वनाम Prashna Vachak Sarvanam

    प्रश्न करने के लिए जिन सर्वनामों शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें ’प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।
    जैसे-कौन, क्या, किसकी।
    उदाहरण-

  • कौनगा रही है?
  • कौन आता है ?
  • क्या कहते हो ?
  • वह क्या लाया ?
  • तुम क्या खा रहे हो ?
  • किसकी किताब पङी है ?
  • कौन आ रहा था ?
  • शहर से क्या लाए हो ?

    Test to understanding






    हिंदी व्याकरण से जुड़े अन्य पाठ

  • वर्ण की परिभाषा और भेद
  • शब्द की परिभाषा और भेद
  • संज्ञा की परिभाषा और भेद
  • ad

    Below Post Ad